29.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

…सब खड़े हो जतथी, तो भोटवा कौन देतई हो

हैदरनगर,पलामू : सुबह का समय. हैदरनगर का रेलवे गुमटी चौक. आठ- दस लोग चाय की दुकान पर पंचायत चुनाव की चर्चा में मशगूल हैं. पहले ने टिहुरी छोड़ा. का हो सब खड़े हो जतथी, तो भोटो देवे वाला कोई रहतई की ना. दूसरा कहता है- भाई विधायक बनते बनते चल गलथी. अब छोटका जिला परिषद […]

हैदरनगर,पलामू : सुबह का समय. हैदरनगर का रेलवे गुमटी चौक. आठ- दस लोग चाय की दुकान पर पंचायत चुनाव की चर्चा में मशगूल हैं. पहले ने टिहुरी छोड़ा. का हो सब खड़े हो जतथी, तो भोटो देवे वाला कोई रहतई की ना. दूसरा कहता है- भाई विधायक बनते बनते चल गलथी. अब छोटका जिला परिषद बने ला ताल थोकईत हउ. तीसरा कहता है- उहे गांव के पिछला जिला परिसद चुनाव माई के लडलउ अबकी अपने किसमत आजमावईत हउ. सब एक बार कीने लगे.
आउर प्रमुखवो इ बार जिले परिसद लडे ला ताल थोकत हवा. एक ने कहा -हां प्रमुख रहते तो जे करलवा सबे जनते हा. अब जिला परिसद बनके का करतवा भगवाने मालिक हवा. तीसरे ने कहा आउर विधयको के तीन तीन गो कार्यकतावन मैदान में आवे खातीर उतावला हथू. विधायक केकरा प्रचार करतथी. एगो पूर्वो मंत्री के कार्यकर्ता बाई में हवा.
पहिका चुनाव भी लडल हलवा. अबकी का होतई. एक ने कहा भगवान जाने का होतई. सब एक स्वर में बोलते हैं. देखा भाई चुनाव में तो खड़ा होवे वाला के कउनो कमी नखवा. पईसा और दारु ता अभिये से शुरु हो गलवा. एगो काम करेके हवा. सबके खा पीया मगर भोट ओकरे दिहा जवन हैदरनगर के विकास करा सके. बात यहीं समाप्त हो जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें