18.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

ओके…परम पुरुष अरू आत्मा संधि निरंतर योग…

अोके…परम पुरुष अरू आत्मा संधि निरंतर योग… रेड़मा में सदग्रंथ स्वर्वेद का अखंड पाठफोटो- सैकत नेट से प्रतिनिधि, मेदिनीनगर.विहंगम योग संत समाज ने मंगलवार को आध्यात्मिक सदग्रंथ स्वर्वेद का अखंड पाठ का आयोजन किया. पांकी रोड रेड़मा स्थित महिला उपदेष्टा सीमा दुबे के आवास पर इसका आयोजन हुआ. भक्तजनों ने सदगुरु देव की पूजा-अर्चना की. […]

अोके…परम पुरुष अरू आत्मा संधि निरंतर योग… रेड़मा में सदग्रंथ स्वर्वेद का अखंड पाठफोटो- सैकत नेट से प्रतिनिधि, मेदिनीनगर.विहंगम योग संत समाज ने मंगलवार को आध्यात्मिक सदग्रंथ स्वर्वेद का अखंड पाठ का आयोजन किया. पांकी रोड रेड़मा स्थित महिला उपदेष्टा सीमा दुबे के आवास पर इसका आयोजन हुआ. भक्तजनों ने सदगुरु देव की पूजा-अर्चना की. मुख्य अतिथि संत समाज के झारखंड व बिहार राज्य के प्रधान अन्न संग्रह मंत्री धीरेंद्रनारायण दुबे ने दीप प्रज्वलित कर इसका उदघाटन किया. श्री दुबे ने कहा कि सदग्रंथ स्वर्वेद विश्व का अद्वितीय आध्यात्मिक सदग्रंथ है. इसके नियमित स्वाध्याय से साधक की आत्मिक चेतना जागृत होती है. विश्व में सुख शांति की स्थापना के लिए सदग्रंथ स्वर्वेद के अनुरूप चलने की जरूरत है. अखंड पाठ की समाप्ति के बाद बुधवार की सुबह नौ बजे से एकल कुंडीय हवन होगा. मौके पर जिला संयोजक ललित सिंह, श्यामसुंदर सिंह, सुशीला सिंह, नंदलाल पासवान, कमलेश तिवारी, सतीश वर्मा, इंदु वर्मा, विंध्याचल सिंह, इंदु सिंह, रेणु सिंह, सविता पाठक, बबलू पाठक, प्रेमसागर पांडेय, कृष्णा तिवारी, गीता प्रसाद, रामगति चौधरी, उर्मिला सिन्हा, ममता सिन्हा, अमरावती कुंवर, संगीता मिश्रा, निर्मला, निशा सिंह सहित काफी संख्या में भक्तजन शामिल थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें