23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

प्रयाग सिंह बने अध्यक्ष

प्रयाग सिंह बने अध्यक्ष प्रतिनिधि, पाटन (पलामू).पाटन के शकलदीपा दुर्गाबाड़ी में आयोजित होनेवाली दुर्गा पूजा को लेकर पूजा समिति का गठन किया गया. नवगठित कमेटी में प्रयाग सिंह अध्यक्ष, गुप्तेश्वर सिंह उपाध्यक्ष,अरुण सिंह कोषाध्यक्ष, इंद्रदेव राम उपकोषाध्यक्ष, योगेंद्र पांडेय सचिव, रामविनय पांडेय, कृष्णा पांडेय, कृष्णमोहन पांडेय, ललन पांडेय, श्यामबिहारी सिंह,यमुना पांडेय को संरक्षक बनाया गया […]

प्रयाग सिंह बने अध्यक्ष प्रतिनिधि, पाटन (पलामू).पाटन के शकलदीपा दुर्गाबाड़ी में आयोजित होनेवाली दुर्गा पूजा को लेकर पूजा समिति का गठन किया गया. नवगठित कमेटी में प्रयाग सिंह अध्यक्ष, गुप्तेश्वर सिंह उपाध्यक्ष,अरुण सिंह कोषाध्यक्ष, इंद्रदेव राम उपकोषाध्यक्ष, योगेंद्र पांडेय सचिव, रामविनय पांडेय, कृष्णा पांडेय, कृष्णमोहन पांडेय, ललन पांडेय, श्यामबिहारी सिंह,यमुना पांडेय को संरक्षक बनाया गया है. नागेंद्र पांडेय, सुमन पांडेय, लक्ष्मीकांत पांडेय, अखिलेश पासवान सहित अन्य कई लोगों को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है. दुर्गा पूजा को लेकर तैयारी जोरों पर है. बैठक में निर्णय लिया गया कि सुबह आठ बजे से श्रीरामचरित मानस का पाठ शुरू होगा. शाम सात बजे से वाराणसी के डॉ मदनमोहन मिश्रा, प्रतापगढ़ के आशुतोष द्विवेदी, औरंगाबाद के ईश्वरचंद पांडेय और सखुई के स्थानीय मानस व्यास संतोष पांडेय द्वारा प्रवचन किया जायेगा.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें