21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

मां डांटती थी, इसलिए घर से भाग गयी थी

* लापता पांच लड़कियों को पुलिस ने ढूंढ निकालामेदिनीनगर : रेडम पंचायत के हुरहुरवा टोला से रहस्यमय तरीके से गायब हुई पांचों लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है. शहर थाना पुलिस ने बिजली ऑफिस के पीछे इलाके से पहले चार लड़कियों को बरामद किया. उसके कुछ देर के बाद एक और लड़की मिली. […]

* लापता पांच लड़कियों को पुलिस ने ढूंढ निकाला
मेदिनीनगर : रेडम पंचायत के हुरहुरवा टोला से रहस्यमय तरीके से गायब हुई पांचों लड़कियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है. शहर थाना पुलिस ने बिजली ऑफिस के पीछे इलाके से पहले चार लड़कियों को बरामद किया. उसके कुछ देर के बाद एक और लड़की मिली.

शहर थाना प्रभारी मनोज ठाकुर ने बताया कि बरामद की गयी लड़कियों ने बताया कि कोई भी उन्हें बहला-फुसला कर नहीं ले गया था, बल्कि वे लोग खुद भागी थीं. घर में मां हमेशा डांटती थीं, इसलिए भाग गयी थीं.

जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे हुरहुरवा टोला के महावीर भुइयां , सुखलाल भुइयां,नारायण भुइयां की एक-एक व काशी भुइयां की दो पुत्री जिनकी उम्र 12 से 14 वर्ष के बीच है, अचानक घर से बिना कुछ कहे निकल गयी थी. जब वे वापस नहीं लौटी, तब शुक्रवार को पुलिस को जानकारी दी गयी. इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई. शहर थाना प्रभारी श्री ठाकुर ने बताया कि संयोग से जो पांच लडकियां लापता थी, उनमें से एक के पास मोबाइल था.

पुलिस ने जब सीडीआर निकाला, तो शुक्रवार को 1.30 बजे के आस-पास मोबाइल का लोकेशन रेडमा बाइपास के आसपास का मिला था, इसके आधार पर गश्ती दल को लगाया गया. इसके बाद लड़कियां बिजली ऑफिस के पीछे से बरामद की गयी. बताया गया कि गुरुवार की रात लड़कियों ने स्टेशन पर रात बितायी थी, बरामद लड़कियों को परिजनों को सौंप दिया गया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें