मेदिनीनगर. डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह ने सोमवार को सदर प्रखंड के बैरिया, सिंगरा, टीवी टावर रोड, बाइपास रोड में घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन मांगा और भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील जनता से की. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता भाजपा के पक्ष में गोलबंद हो रही है. भाजपा की ओर जनता का रुझान से विरोधियों में घबराहट हो रही है. जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन वैसे लोगोें के झांसे में जनता नहींआने वाली है. उन्होंने कहा कि झारखंड में जनता भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी. स्थायी सरकार व संपूर्ण विकास के लिए झारखंड में भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनेगी. श्री सिंह ने बारी, रामगू, कुटकी, बडगड,पीडरी, बरकोल, मतगडी, बडगड, सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क चलाया. मतदाताओं से कमल फूल छाप को जिताने की अपील की. जनसंपर्क में सांसद वीडी राम, मुकेश कुमार, ओमप्रकाश, मुकेश निरंजन सिन्हा, बाबूलाल अग्रवाल, दीपक तिवारी, भोला सिंह, संजय कुमार सिंह, मगरू मांझी, अरविंद गुप्ता, राम औतार सिंह, रामशक्ल सिंह, संतु मांझी, अनिल शर्मा, देवसागर यादव, अशोक यादव, मनोज सिंह, सहित कई कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे.
BREAKING NEWS
ओके….भाजपा के पक्ष में जनता गोलबंद : मनोज सिंह(डीसी)
मेदिनीनगर. डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह ने सोमवार को सदर प्रखंड के बैरिया, सिंगरा, टीवी टावर रोड, बाइपास रोड में घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन मांगा और भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील जनता से की. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता भाजपा के पक्ष में गोलबंद हो रही है. […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement