17 तक स्नातक में नामांकन

Updated at : 11 Jun 2019 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
17 तक स्नातक में नामांकन

मेदिनीनगर : नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ राकेश कुमार ने कहा कि बीए, बीएएससी, बीकॉम (प्रतिष्ठा) अथवा सामान्य प्रथम वर्ष सत्र 2019-22 में नामांकन के लिए 20 मई को निरस्त कर नयी विवरण जारी की गयी है. उन्होंने कहा कि नामांकन प्रपत्र चांसलर पोर्टल द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित है. इसके अलावा ऑफलाइन भी नामांकन प्रपत्र […]

विज्ञापन

मेदिनीनगर : नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ राकेश कुमार ने कहा कि बीए, बीएएससी, बीकॉम (प्रतिष्ठा) अथवा सामान्य प्रथम वर्ष सत्र 2019-22 में नामांकन के लिए 20 मई को निरस्त कर नयी विवरण जारी की गयी है. उन्होंने कहा कि नामांकन प्रपत्र चांसलर पोर्टल द्वारा ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित है.

इसके अलावा ऑफलाइन भी नामांकन प्रपत्र भी कर सकते है. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन या ऑफलाइन फार्म जमा लेने की अंतिम तिथि 17 जून है. नामांकन का प्रथम सूची का प्रकाशन 21 जून है. उन्होंने कहा कि कॉलेज के सूचना पट पर लगा दिया जायेगा. विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर जारी कर दी जायेगी.

डॉ कुमार ने कहा कि प्रथम सूची से नामांकन 21 जून से दो जुलाई तक लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि द्वितीय सूची का प्रकाशन चार जुलाई को होगी.

द्वितीय सूची से नामांकन पांच जुलाई से 13 जुलाई तक लिया जायेगा. तृतीय व अंतिम सूची का प्रकाशन 17 जुलाई को होगा. उन्होंने कहा कि तृतीय सूची के आधार पर नामांकन की अंतिम तिथि 23 जुलाई होगा. शिकायत, आपत्ति दर्ज व निवारण 27 जुलाई है. डॉ कुमार ने कहा कि कक्षा एक अगस्त से शुरू कर दी जायेगी.

कुलसचिव डॉ कुमार ने कहा कि सभी महाविद्यालयों के प्राचार्या या प्रभारी प्राचार्य को नामांकन संबंधित निर्देश दिया गया. विद्यार्थियों को नामांकन में होने वाली हर परेशानी को यथासंभव समाधान कर नामांकन प्रक्रिया को हर हाल में समयावधि में संपन्न कराने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola