मेदिनीनगर : रांची रोड रेडमा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोरचा के जिलाध्यक्ष मंजू गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई. मुख्य अतिथि के रूप में पलामू के प्रभारी कल्याणी पांडेय मौजूद थी. बैठक में आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श किया गया.
Advertisement
रांची में होगा महिला दिवस समारोह, हर प्रखंड से 10 महिलाओं की भागीदारी जरूरी
मेदिनीनगर : रांची रोड रेडमा स्थित भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोरचा के जिलाध्यक्ष मंजू गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई. मुख्य अतिथि के रूप में पलामू के प्रभारी कल्याणी पांडेय मौजूद थी. बैठक में आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम को लेकर विचार-विमर्श किया गया. मुख्य अतिथि श्रीमती पांडेय ने कहा कि महिलाओं […]
मुख्य अतिथि श्रीमती पांडेय ने कहा कि महिलाओं को अधिकार के प्रति जागरूक करना जरूरी है. उन्होंने कहा कि रांची में आयोजित आठ मार्च को महिला दिवस समारोह में जिले के प्रत्येक प्रखंड से 10 महिलाओं को भागीदारी जरूरी है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को संगठित करना है. राज्य सरकार महिलाओं में सामाजिक व आर्थिक विकास करना चाहती है.
उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे लाना सरकार की प्राथमिकता है. जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के दिशा में सरकार काम कर रही है. रांची में आयोजित समारोह में जिले से अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कराना जरूरी है.
महिला मोरचा के जिलाध्यक्ष मंजू गुप्ता ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करायी जायेगी. सरकार महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से विकास करना चाहती है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी महिला पदाधिकारियों की भूमिका अहम है. बैठक में पूर्णिमा चंद्रवंशी, सुशीला चंद्रवंशी, सुनीता सिंह, किरण देवी, अहिल्या देवी, सुधा देवी, उर्मिला देवी सहित कई लोग मौजूद थे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement