करंट से एक की मौत, एक घायल

Updated at : 14 Jul 2016 3:25 AM (IST)
विज्ञापन
करंट से एक की मौत, एक घायल

पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के प्यादापुर मेन रोड पर पेट्रोल पंप के समीप स्थित एक गैरेज में लगे हाइवा का बॉडी मरम्मत कार्य के दौरान हाईटेंशन तार के चपेट में आने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. जबकि एक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. जानकारी के मुताबिक प्यादापुर […]

विज्ञापन

पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के प्यादापुर मेन रोड पर पेट्रोल पंप के समीप स्थित एक गैरेज में लगे हाइवा का बॉडी मरम्मत कार्य के दौरान हाईटेंशन तार के चपेट में आने से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. जबकि एक लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं. जानकारी के मुताबिक प्यादापुर निवासी असलम शेख 18 वर्ष व गैरेज मालिक गुड्डु मिस्त्री बुधवार को गैरेज में लगे हाइवा जेएच 16 बी 7968 का बॉडी मरम्मत का कार्य कर रहा था.

इसी क्रम में हाइटेंशन तार का संपर्क हाइवा के बॉडी से हो गया जिससे पूरा बॉडी में करंट फैल गया. जिससे असलम शेख (18 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि गुड्डु मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया. इधर मृतक की मां सुमीना बीबी अपने परिजनों के साथ घटना की जानकारी मिलने पर वहां पहुंच कर मृतक को अपने साथ ली गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. ग्रामीणों के मुताबिक उपरोक्त घटना में घायल गुड्डु मिस्त्री को इलाज के लिए बाहर ले जाया गया है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola