सहयोग से होगा क्राइम कंट्रोल : लकड़ा

Published at :05 Jan 2014 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
सहयोग से होगा क्राइम कंट्रोल : लकड़ा

पाकुड़िया : सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पाकुड़िया थाना परिसर में शनिवार को निर्धन व असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया. एसपी रिचर्ड लकड़ा ने कंबल वितरण के मौके पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी. एसपी ने कहा कि क्राइम कंट्रोल के लिए जन सहयोग बेहद […]

विज्ञापन

पाकुड़िया : सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पाकुड़िया थाना परिसर में शनिवार को निर्धन व असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया. एसपी रिचर्ड लकड़ा ने कंबल वितरण के मौके पर सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी.

एसपी ने कहा कि क्राइम कंट्रोल के लिए जन सहयोग बेहद जरूरी है. लोगों से आपसी भाई चारे के साथ जीवन व्यतीत करने, संदिग्ध लोगों पर नजर रखने तथा किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की. उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है और इस मामले में पुलिस कर्मी या अधिकारी किसी प्रकार की कोताही बरतते हो, तो ग्रामीण इसकी सूचना हमें दे.

उन्होंने ग्रामीणों से पुलिस के साथ कदम से कदम मिला कर चलने और विधि व्यवस्था व अपराध नियंत्रण में सहयोग करने की अपील की. इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन झा, मुख्यालय डीएसपी मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव, थाना प्रभारी बेनेडिक्ट मरांडी, स्वामी नंदलाल यादव, महेंद्र पासवान आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola