शहर में संदिग्धों पर पुलिस की नजर

पाकुड़ : पाकुड़ शहर व उसके आस पास के इलाकों में हर आने जाने वालाें पर पुलिस नजर रख रही है. शहर के बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन, स्थानीय होटलों में पुलिस छापेमारी कर रही है. गुरुवार रात शहर के कई होटलों में छापेमारी की गयी. हालांकि पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा. होटलों में रजिस्टरों […]
पाकुड़ : पाकुड़ शहर व उसके आस पास के इलाकों में हर आने जाने वालाें पर पुलिस नजर रख रही है. शहर के बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन, स्थानीय होटलों में पुलिस छापेमारी कर रही है. गुरुवार रात शहर के कई होटलों में छापेमारी की गयी. हालांकि पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा.
होटलों में रजिस्टरों की जांच की गयी. साथ ही होटल वालों को निर्देश दिया गया कि हर यात्रियों पर नजर रखी जाय. बिना पहचान पत्र के किसी को कमरा नहीं दिया जाय. उसने नाम व पते की पूरी जानकारी मिला कर ही उन्हें ठहराया जाय. गुरुवार रात छापेमारी का नेतृत्व नगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार झा कर रहे थे. उनके साथ दर्जनों पुलिस कर्मी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




