प्रकाश उत्सव के रूप में मनी गोविंद सिंह की जयंती

Updated at : 17 Jan 2016 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
प्रकाश उत्सव के रूप में मनी गोविंद सिंह की जयंती

गुरुद्वारा में अखंड पाठ व कीर्तन का आयोजन गुरु के बताये मार्ग पर चलने की अपील पाकुड़ : रु गोविंद सिंह की जयंती पर स्थानीय गुरुद्वारा में अखंड पाठ व कीर्तन का आयोजन किया गया.पश्चिम बंगाल के रानीगंज से आये भाई गुरदीप सिंह ने गुरुद्वारे में कीर्तन एवं गुरुवाणी प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर […]

विज्ञापन

गुरुद्वारा में अखंड पाठ व कीर्तन का आयोजन

गुरु के बताये मार्ग पर चलने की अपील
पाकुड़ : रु गोविंद सिंह की जयंती पर स्थानीय गुरुद्वारा में अखंड पाठ व कीर्तन का आयोजन किया गया.पश्चिम बंगाल के रानीगंज से आये भाई गुरदीप सिंह ने गुरुद्वारे में कीर्तन एवं गुरुवाणी प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. मौके पर उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी. उन्होंने धर्म की खातिर अपने चार पुत्र व माता का बलिदान दिया था. इस दौरान लंगर का भी आयोजन किया गया.
मौके पर गुरुद्वारा में सैकड़ों भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. अवसर पर भाई गुरदीप सिंह ने सिक्ख समुदायों को गुरु गोविंद सिंह जी के बताये मार्गों पर चलने की अपील की.
उन्होंने कहा कि गुरु के बताये मार्ग पर चलकर हम सब बेहतर इनसान बन सकते हैं. उन्होंने कहा कि गुरुवाणी मानस की जात सवई एकहिं पहिचानवो की बात पर चलने की अपील की. कार्यक्रम को सफल बनाने में भाई जसमीत सिंह, अमरजीत सिंह, गुरुदीप सिंह, दिलीप सिंह, दलजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, अनमोल सिंह, नीता कौर ने सराहनीय भूमिका निभायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola