प्रमुख को रहना पड़ा घंटों खड़ा

Published at :14 Nov 2013 3:02 AM (IST)
विज्ञापन
प्रमुख को रहना पड़ा घंटों खड़ा

महेशपुर : महेशपुर प्रमुख अग्‍नेश मुमरू को कर्मियों की लापरवाही व मनमानी के कारण बुधवार को घंटों खड़ा रहना पड़ा. प्रमुख श्रीमती मुमरू प्रखंड कार्यालय पहुंची और जब वह अपने कार्यालय कक्ष में जाने का प्रयास किया तो ताला लटका पाया. अपराह्न् 12 बजे तक प्रमुख के कार्यालय का ताला नहीं खुलने से उन्हें कार्यालय […]

विज्ञापन

महेशपुर : महेशपुर प्रमुख अग्‍नेश मुमरू को कर्मियों की लापरवाही मनमानी के कारण बुधवार को घंटों खड़ा रहना पड़ा. प्रमुख श्रीमती मुमरू प्रखंड कार्यालय पहुंची और जब वह अपने कार्यालय कक्ष में जाने का प्रयास किया तो ताला लटका पाया.

अपराह्न् 12 बजे तक प्रमुख के कार्यालय का ताला नहीं खुलने से उन्हें कार्यालय के बाहर घंटों खड़ा रहना पड़ा. प्रमुख ने बताया कि डेढ़ माह से कर्मियों द्वारा कार्यालय कक्ष नहीं खोले जाने के कारण उन्हें बार बार वापस जाना पड़ रहा है. प्रमुख ने कहा कि मामले की लिखित शिकायत डीसी से की जायेगी ताकि लापरवाह कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola