चुनाव का करेंगे बहिष्कार

ग्रामीणों ने की बैठक, कहा बिजली बहाल नहीं हुई, तो पाकुड़ : सदर प्रखंड के इलामी पंचायत के सिरसाटोला गांव में व्याप्त बिजली समस्या को लेकर स्थानीय नेताओं व आने वाले चुनाव का बहिष्कार करेंगे. यह निर्णय ग्रामीणों ने सोमवार को बैठक कर लिया गया. इस बैठक की अध्यक्षता मौलाना जरार हुसैन ने की. इस […]
ग्रामीणों ने की बैठक, कहा बिजली बहाल नहीं हुई, तो
पाकुड़ : सदर प्रखंड के इलामी पंचायत के सिरसाटोला गांव में व्याप्त बिजली समस्या को लेकर स्थानीय नेताओं व आने वाले चुनाव का बहिष्कार करेंगे. यह निर्णय ग्रामीणों ने सोमवार को बैठक कर लिया गया.
इस बैठक की अध्यक्षता मौलाना जरार हुसैन ने की. इस दौरान गांव में आजादी के बाद से अब तक बिजली सुविधा मुहैया नहीं कराने को लेकर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा नीति पर आक्रोश व्यक्त किया.
साथ ही एक महीने के अंदर बिजली आपूर्ति गांव में बहाल नहीं होने पर पल्स पोलियो अभियान सहित आने वाले दिनों मे होने वाले चुनाव व स्थानीय नेताओं का बहिष्कार करने का निर्णय लिया.
मौके पर मुख्तार हुसैन, असीरूद्दीन, मो मोजीबुर रहमान, मौलाना अलीउद्दीन सहित सैकड़ों ग्रामीण थे. बता दें कि इलामी पंचायत के सिरसाटोला जिला मुख्यालय से महज दस किलोमीटर की दूरी पर है. गांव की आबादी तीन हजार है और सभी ग्रामीण किसान व मजदूर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




