बस में सवार 11 बराती घायल
Updated at : 29 May 2015 9:21 AM (IST)
विज्ञापन

विद्युत तार की चपेट में आयी बस हिरणपुर : बारातियों से भरा एक बस हाइटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से 11 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. घटना लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत तालझारी गांव के समीप की है. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे बरहेट थाना क्षेत्र […]
विज्ञापन
विद्युत तार की चपेट में आयी बस
हिरणपुर : बारातियों से भरा एक बस हाइटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से 11 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. घटना लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत तालझारी गांव के समीप की है.
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे बरहेट थाना क्षेत्र के मुक गांव से बरातियों से भरी रिमा रोड एक्सप्रेस बस संख्या 04 जी/2728 तालझारी आ रही थी. तालझारी गांव घुसने के क्रम में बस की छत पर सवार लोग सड़क के ऊपर से गुजरे हाइटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गये. बस में सवार अन्य सुरक्षित लोगों ने ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भरती कराया.
जिसमें से दो का इलाज सोनाजोरी सदर अस्पताल एवं 9 का इलाज हिरणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही हिरणपुर एवं लिट्टीपाड़ा थाना पुलिस अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




