वाहन की छत से गिरकर एक की मौत

Updated at : 03 May 2015 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन की छत से गिरकर एक की मौत

अमड़ापाड़ा . प्रखंड के आलुबेड़ा दलामघुटू पैनम लिंक रोड पर शनिवार की रात टाटा मैजिक से गिर जाने से 40 वर्षीय सावना बास्की की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मृतक दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के खटांगी गांव का निवासी है. इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीण कुमार एवं एएसआइ नवल […]

विज्ञापन

अमड़ापाड़ा . प्रखंड के आलुबेड़ा दलामघुटू पैनम लिंक रोड पर शनिवार की रात टाटा मैजिक से गिर जाने से 40 वर्षीय सावना बास्की की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.

मृतक दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के खटांगी गांव का निवासी है. इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीण कुमार एवं एएसआइ नवल किशोर प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि सावना अपनी बेटी का विवाह का सामान अमड़ापाड़ा साप्ताहिक हाट से खरीदकर टाटा मैजिक संख्या जेएच 04 एच-4891 की छत पर बैठकर जा रहा था. अचानक वह गिर गया और उसकी मौैत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola