रेलवे स्टेशन में तोड़फोड़ का आरोपित गिरफ्तार

पाकुड़ : पाकुड़ रेलवे स्टेशन में किये गये तोड़फोड़ का मुख्य आरोपी मथियस मुमरू को जीआरपी ने महेशपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. जीआरपी प्रभारी बीके शुक्ला ने महेशपुर पुलिस के सहयोग से सोमवार की रात्रि में मथियस को गिरफ्तार किया है. श्री शुक्ला ने बताया कि 18 मार्च को पाकुड़ रेलवे स्टेशन के […]
पाकुड़ : पाकुड़ रेलवे स्टेशन में किये गये तोड़फोड़ का मुख्य आरोपी मथियस मुमरू को जीआरपी ने महेशपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. जीआरपी प्रभारी बीके शुक्ला ने महेशपुर पुलिस के सहयोग से सोमवार की रात्रि में मथियस को गिरफ्तार किया है.
श्री शुक्ला ने बताया कि 18 मार्च को पाकुड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक, पूछताछ केंद्र, टिकट काउंटर में तोड़फोड़ की गयी थी और उक्त मामले को लेकर जीआरपी थाने में कांड संख्या 4/13 दर्ज किया गया था. उन्होंने बताया कि दर्ज मामले में मथियस मुमरू नामजद अभियुक्त बनाया गया था. गिरफ्तार अभियुक्त को साहेबगंज जेल भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




