खुशहाल राज्य के लिए झामुमो की सरकार जरूरी : स्टीफन

Published at :01 Dec 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
खुशहाल राज्य के लिए झामुमो की सरकार जरूरी :  स्टीफन

प्रतिनिधि, पाकुड़ जिला मुख्यालय के गोकुलपुर आम बगीचा में सोमवार को झारखंड मुक्ति मोरचा के प्रत्याशियों के नामांकन के मौके पर सभा का आयोजन किया गया. सभा को झामुमो के महेशपुर प्रत्याशी प्रो स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा प्रत्याशी अनिल मुर्मू सहित दर्जनों वक्ताओं ने संबोधित किया. प्रो मरांडी ने कहा कि 14 महीने के शासनकाल में […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़ जिला मुख्यालय के गोकुलपुर आम बगीचा में सोमवार को झारखंड मुक्ति मोरचा के प्रत्याशियों के नामांकन के मौके पर सभा का आयोजन किया गया. सभा को झामुमो के महेशपुर प्रत्याशी प्रो स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा प्रत्याशी अनिल मुर्मू सहित दर्जनों वक्ताओं ने संबोधित किया.

प्रो मरांडी ने कहा कि 14 महीने के शासनकाल में हेमंत सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए बेहतर काम किया. उन्होंने कहा कि झामुमो की सरकार राज्य में बनने से प्रदेश खुशहाल होगा. जनता को समस्याओं से मुक्ति मिलेगी. उन्होंने कहा कि झारखंड में मोदी लहर के नाम पर लोगों को दिग्भ्रमित करने का काम किया जा रहा है.

कहा कि झामुमो का इरादा नेक है. सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्याम यादव ने की. सभा को सफल बनाने में समद अली, अजीजुल इस्लाम, शिवधन टुडू, मुसलेउद्दीन अंसारी, इशहाक अंसारी, अब्दुल अदुद, श्रीराम भगत, सुलेमान बास्की, शंभु भगत, मनोज भगत, जिला प्रवक्ता शाहिद इकबाल, प्रो अशोक यादव, मो जावेद आदि सक्रिय दिखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola