इनामी अपराधी मंजीत आर्म्स के साथ गिरफ्तार

पाकुड़ : पांच जिलों के पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके कुख्यात अपराधी मंजीत मुर्मू उर्फ मानिक मुर्मू को आखिरकार हथियार के साथ पाकुड़ पुलिस ने दबोच ही लिया. हालाकि मंजीत मुर्मू की गिरफ्तारी को लेकर अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है. सूत्रों के मुताबिक अपराधी मंजीत मुर्मू की गिरफ्तारी एसपी शैलेंद्र […]
पाकुड़ : पांच जिलों के पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुके कुख्यात अपराधी मंजीत मुर्मू उर्फ मानिक मुर्मू को आखिरकार हथियार के साथ पाकुड़ पुलिस ने दबोच ही लिया. हालाकि मंजीत मुर्मू की गिरफ्तारी को लेकर अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है. सूत्रों के मुताबिक अपराधी मंजीत मुर्मू की गिरफ्तारी एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल के नेतृत्व में गठित एसआइटी ने महेशपुर थाना क्षेत्र के डूमरघट्टी के समीप छापेमारी कर की है. छापेमारी के क्रम में मंजीत के पास से देशी पिस्टल भी बरामद हुआ है.
गौरतलब हो कि मंजीत मुर्मू पश्चिम बंगाल व झारखंड के कुल पांच जिलों में अब तक लगभग 20 से भी अधिक बड़े अापराधिक घटना को अंजाम दे चुका है. पश्चिम बंगाल के वीरभूम व झारखंड के पाकुड़, दुमका, गोड्डा तथा साहिबगंज आदि जिलों में लूट, हत्या, डकैती, पुलिस पदाधिकारी पर फायरिंग सहित कई अापराधिक घटना में उसकी संलिप्तता रही है. पश्चिम बंगाल व झारखंड के इन जिलों की पुलिस के लिए मंजीत सिरदर्द बन चुका था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




