लाइसेंस 100 किलो का, उठाव कर रहे दो हजार किलो से अधिक विस्फोटक

पाकुड़ : अवैध तरीके से विस्फोटक का कारोबार करने वाले माफिया पाकुड़ जिले में इस तरह से अपनी जड़ें जमा चुके हैं कि अब लाइसेंस के आड़ में भी धड़ल्ले से इस कारोबार को कर रहे हैं. ऐसे तो रात के अंधेरे में मालपहाड़ी, रद्दीपुर, मुफस्सिल थाना क्षेत्र, पाकुड़िया व हिरणपुर थाना क्षेत्र में संचालित […]
पाकुड़ : अवैध तरीके से विस्फोटक का कारोबार करने वाले माफिया पाकुड़ जिले में इस तरह से अपनी जड़ें जमा चुके हैं कि अब लाइसेंस के आड़ में भी धड़ल्ले से इस कारोबार को कर रहे हैं. ऐसे तो रात के अंधेरे में मालपहाड़ी, रद्दीपुर, मुफस्सिल थाना क्षेत्र, पाकुड़िया व हिरणपुर थाना क्षेत्र में संचालित पत्थर खदानों में अवैध तरीके से चोरी-छिपे विस्फोटक को खपाया जा रहा है,
परंतु दिन के उजाले में भी लाइसेंस के आड़ में पाकुड़ जिले से अवैध तरीके से विस्फोटक का कारोबार हो रहा है. सूत्रों की माने तो विस्फोटक अवैध कारोबार से जुड़े माफिया को कुछ पुलिस कर्मियाें का भी शह मिला है. यदि किसी के सूचना के बाद वाहन पकड़े भी जाते हैं तो पुलिस जांच के नाम पर खानापूर्ति करते हुए उसे छोड़ भी देती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




