बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Updated at : 16 Nov 2017 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

पाकुड़ : बालू लदे ट्रैक्टर के चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के समीप की है. जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब 11 बजे मोटरसाइकिल से बैठ कर संग्रामपुर निवासी तजामुल हक (65 वर्ष) गोपालपुर-तिलभिटा के रास्ते […]

विज्ञापन

पाकुड़ : बालू लदे ट्रैक्टर के चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के समीप की है. जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब 11 बजे मोटरसाइकिल से बैठ कर संग्रामपुर निवासी तजामुल हक (65 वर्ष) गोपालपुर-तिलभिटा के रास्ते अपने घर लौट रहा था.

इसी बीच बालू लदे ट्रैक्टर के चपेट में किसी तरह से वह आ गया. ट्रैक्टर का पहिया तजामुल हक के पेट से गुजर गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी. इधर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भागने में सफल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. जबकि मृतक को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है. इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर हाल बुरा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola