50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार

पाकुड़ : धनतेरस के मौके पर जिला मुख्यालय सहित प्रखंडों में लगभग 50 करोड़ की खरीदारी हुई. धनतेरस को लेकर जिला मुख्यालय सहित अन्य जगहों के दुकानों में खरीदारी को लेकर सुबह से ही लोगों की काफी भीड़ लगी रही. दुकानदारों की ओर से ग्राहकों को लुभाने के लिए विभिन्न प्रकार के ऑफर के साथ […]
पाकुड़ : धनतेरस के मौके पर जिला मुख्यालय सहित प्रखंडों में लगभग 50 करोड़ की खरीदारी हुई. धनतेरस को लेकर जिला मुख्यालय सहित अन्य जगहों के दुकानों में खरीदारी को लेकर सुबह से ही लोगों की काफी भीड़ लगी रही.
दुकानदारों की ओर से ग्राहकों को लुभाने के लिए विभिन्न प्रकार के ऑफर के साथ समानों में छूट भी दी जा रही थी. शहर के हरिणडांगा, हाटपाड़ा, रेलवे फाटक सहित अन्य जगहों के बर्तन, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक दुकानों, दो पहिया व चार पहिया शोरूमों में खरीदारी को लेकर लोगों की लंबी कतार लगी रही.
धनतेरस को लेकर शहर के विभिन्न ज्वेलरी दुकानों में भी काफी भीड़ लगी रही. लोग अपने मनपसंद सामानों की जमकर खरीदारी की गयी. धनतेरस को लेकर बाजारों में भी काफी चहल-पहल देखी गयी. धनतेरस को लेकर बाजारों में दुकानदारों की ओर से अपने दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




