हर हाल में अफवाह से बचें लोग : एसपी

Updated at : 22 Aug 2017 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
हर हाल में अफवाह से बचें लोग : एसपी

पाकुड़ : एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने जिलेभर के लोगों के लिए एक अपील जारी करते हुए कहा है कि व्हाट‍्सएप, फेसबुक आदि पर महिलाओं के चोटी जाने की अफवाह फैल रही है. यह महज अफवाह है. साहिबगंज, दुमका, गोड्डा, हजारीबाग, धनबाद एवं अन्य जगहों पर घटनाएं अफवाह के कारण घटित हुई है. ऐसे अफवाहों […]

विज्ञापन

पाकुड़ : एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल ने जिलेभर के लोगों के लिए एक अपील जारी करते हुए कहा है कि व्हाट‍्सएप, फेसबुक आदि पर महिलाओं के चोटी जाने की अफवाह फैल रही है. यह महज अफवाह है. साहिबगंज, दुमका, गोड्डा, हजारीबाग, धनबाद एवं अन्य जगहों पर घटनाएं अफवाह के कारण घटित हुई है. ऐसे अफवाहों से सभी को बचना है.

उन्होंने थाना क्षेत्र के जिला परिषद, मुखिया, जनप्रतिनिधि, वार्ड सदस्य, पंचायत सेवक/सेविका, ग्राम सेवक, गणमान्य लोगों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित कर महिलाओं के चोटी काटने की अफवाह के बारे में जागरूक करने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया है. साथ ही यह भी निर्देश दिया है कि बैठक में खास कर महिलाओं की उपस्थिति अत्यधिक हो ताकि महिलाओं को इसे लेकर जागरूक किया जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola