खुले में शौच गयी नाबालिग से गैंगरेप, छह गिरफ्तार
चक्रधरपुर : टोकलो क्षेत्र की घटना, मामला दर्ज- टोकलो पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करायी- सभी आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेजा- तस्वीर फाइल 7-11 में जेल भेजने से पूर्व टोकलो थाना में गैंगरेप के छह आरोपीप्रतिनिधि 4 चक्रधरपुरचक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो में खुले में शौच गयी नाबालिग से गैंगरेप का मामला […]
चक्रधरपुर : टोकलो क्षेत्र की घटना, मामला दर्ज- टोकलो पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच करायी- सभी आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेजा- तस्वीर फाइल 7-11 में जेल भेजने से पूर्व टोकलो थाना में गैंगरेप के छह आरोपीप्रतिनिधि 4 चक्रधरपुरचक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो में खुले में शौच गयी नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना बीते शनिवार की है. मामला सामने आने के बाद मंगलवार को पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
आपके शहर में
पीड़िता के लिखित आवेदन पर टोकलो थाना में सोमवार को छह युवकों पर मामला दर्ज कराया गया था. इनमें अभियुक्त विजय बांकिरा, चुनमुन केराई, महेंद्र बांकिरा, चंद्रमोहन हांसदा, राजकुमार तांती व रावकन केराई शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, गैंगरेप के बाद हत्या की धमकी से डरी नाबालिग एक दिन किसी तरह अपने घर में रही. सोमवार की सुबह उसने अपनी मौसी को घटना की जानकारी दी.
इसके बाद पीड़िता अपनी मौसी के साथ टोकलो थाना पहुंची और केस दर्ज कराया. टोकलो थाना प्रभारी रघुनाथ किस्कू ने कहा, पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छह आरोपियों को जेल भेज दिया गया है. पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए