EVM-VVPAT वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीसी की नजर, CCTV और डबल लॉक सिस्टम की जांच

Updated:
विज्ञापन

मौजूद अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा डीसी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. सीसीटीवी, डबल लॉक सिस्टम और कर्मियों की तैनाती पर की गई खास नजर.

विज्ञापन

लोहरदगा. उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया.

विज्ञापन

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने वहां स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्य स्थिति, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, डबल लॉक सिस्टम और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जानकारी ली. उन्होंने वेयरहाउस के प्रवेश एवं निकासी पंजी का भी निरीक्षण किया.

उपायुक्त ने उप निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार को आवश्यक निर्देश दिये. इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola