लोहरदगा में फायरिंग के बाद आरोपी हिरासत में, देसी कट्टा बरामद; पहले भी दर्ज हैं आपराधिक मामले
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण एवं पुलिस. | Prabhat Khabar Network
लोहरदगा: किस्को में युवक पर देसी कट्टे से हमला, पुलिस ने अर्जुन यादव को पकड़ा. आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड, पुलिस जांच कर रही है.
लोहरदगा: किस्को थाना क्षेत्र के तीसिया गांव में पांच नवंबर की रात उज्ज्वल पाठक पर देसी कट्टा से हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने अर्जुन यादव को हिरासत में लिया है. आरोपी तीसिया हुटाप का रहने वाला है. घटना के दौरान उज्ज्वल के हाथ में गोली लग गयी, लेकिन इसके बावजूद उसने हिम्मत नहीं हारी. उसने हमलावर से देसी कट्टा छीन लिया और उसे पकड़े रखा. बाद में ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी के पास से देसी कट्टा बरामद किया है और उससे पूछताछ कर रही है.
ये भी पढ़ें: लोहरदगा में तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, टोप्पो ब्रदर्स की टीम ने जीता खिताब
आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार, अर्जुन यादव का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. वर्ष 2024 में गुप्त सूचना के आधार पर किस्को पुलिस ने उसके पास से हथियार बरामद किया था. इस संबंध में किस्को थाना कांड संख्या 11/24 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए और 26 के तहत मामला दर्ज किया गया था. इसके अलावा मार्च 2023 में भी अर्जुन यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हुआ था. किस्को थाना में कांड संख्या 07/23 के तहत धारा 302, 201 और 34 में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. पुलिस अब इन पुराने मामलों के साथ पांच नवंबर की घटना को भी जोड़कर जांच कर रही है.
हथियार कहां से मिला, पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसके पास देसी कट्टा कहां से आया और वह हथियार लेकर किस उद्देश्य से घूम रहा था. पांच नवंबर की रात उज्ज्वल पाठक पर हुए हमले की परिस्थितियों की भी जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है.
ये भी पढ़ें: Lohardaga: जनता दरबार में पेंशन, किसान क्रेडिट कार्ड और वन पट्टा का लाभ, ग्रामीणों को मिले स्वीकृति पत्र
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए