लोहरदगा में मोबाइल दुकान में चोरी करने वाला आरोपी धराया

Updated:
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र फर्स्ट चॉइस मोबाइल दुकान में हुई चोरी एवं आगजनी के मामले में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.

विज्ञापन

लोहरदगा : शहरी क्षेत्र फर्स्ट चॉइस मोबाइल दुकान में हुई चोरी एवं आगजनी के मामले में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. गिरफ्तार अपराधी अफरोज अंसारी उर्फ विक्की पिता मकबूल अंसारी इस्लामनगर लोहरदगा का है. गिरफ्तार अपराधी द्वारा कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया गया और पूछताछ के क्रम में अपराधी अफरोज अंसारी ने बताया कि चोरी करने के बाद आगजनी की घटना उसके द्वारा की गई क्योंकि उसके सहयोगी अपराधी का चोरी करते वक्त चेहरे का नकाब खुल चुका था.

आपके शहर में

विज्ञापन

अतः उसे डर था कि सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान हो जाएगी. इस वजह से चोरी करने के बाद आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया. इस कांड में अपने एक अन्य सहयोगी की संलिप्तता की जानकारी उस अपराधी द्वारा दी गई है जो अभी फरार है. जिसकी गिरफ्तारी एवं चोरी गए सामान की बरामदगी हेतु पुलिस द्वारा छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. दुकान मालिक से प्राप्त आवेदन पर लोहरदगा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और दूसरे अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी अभियान चला रही है इस घटना में 1 करोड रूपए का नुकसान हुआ है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola