इंतजार करते रहे जनप्रतिनिधि नहीं आये पदाधिकारी

Updated at : 13 Jul 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
इंतजार करते रहे जनप्रतिनिधि नहीं आये पदाधिकारी

कुरडेग. अधिकारियों के नहीं आने के कारण पंचायत समिति की बैठक नहीं हो पायी. पूर्व निर्धारित समय के अनुसार मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में पंचायत समिति की बैठक आहूत की गयी थी. बैठक में भाग लेने के लिए जनप्रतिनिधि समय पर कार्यालय पहुंच गये. सभी जनप्रतिनिधि सभा कक्ष में अधिकारियों का इंतजार करते […]

विज्ञापन
कुरडेग. अधिकारियों के नहीं आने के कारण पंचायत समिति की बैठक नहीं हो पायी. पूर्व निर्धारित समय के अनुसार मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में पंचायत समिति की बैठक आहूत की गयी थी.
बैठक में भाग लेने के लिए जनप्रतिनिधि समय पर कार्यालय पहुंच गये. सभी जनप्रतिनिधि सभा कक्ष में अधिकारियों का इंतजार करते रहे, लेकिन अधिकारी नहीं पहुंचे. घंटों इंतजार के बाद भी जब अधिकारी नहीं आये, तो बैठक स्थगित कर दी गयी. जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह अधिकारियों की मनमानी को दर्शाता है. बैठक में मुख्य रूप से कई योजनाओं सहित विभिन्न मामलों पर चर्चा की जानी थी. सभा कक्ष में उपस्थित प्रमुख माधुरी देवी एवं पंचायत समिति सदस्य हुसैन शाहिद, सुभद्रा देवी, सीताराम पासी, सुशीला खाखा, मंजू तिर्की एवं अन्य सदस्यों ने भी कहा कि अधिकारियों द्वारा लगातार उनकी उपेक्षा की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola