वज्रपात से बुजुर्ग और आठ मवेशियों की मौत
Updated at : 12 May 2016 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

सेन्हा-लोहरदगा : सेन्हा थाना क्षेत्र के झालजमीरा के पतलो गांव निवासी 62 वर्षीय बंदे उरांव की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी़ बताया जाता है कि बंदे उरांव दोपहर में अपने खेत में बैल चरा रहा था. इसी बीच, वज्रपात की घटना हुई और वह चपेट में आ गया. चार मवेशियों की […]
विज्ञापन
सेन्हा-लोहरदगा : सेन्हा थाना क्षेत्र के झालजमीरा के पतलो गांव निवासी 62 वर्षीय बंदे उरांव की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी़ बताया जाता है कि बंदे उरांव दोपहर में अपने खेत में बैल चरा रहा था. इसी बीच, वज्रपात की घटना हुई और वह चपेट में आ गया.
चार मवेशियों की मौत :भंडरा-लोहरदगा़ प्रखंड क्षेत्र के मसमानो पंचायत अंतर्गत टोटो गांव में वज्रपात से चार मवेशियों की मौत हो गयी. मवेशी धोरा उरांव एवं मंगलेश्वर उरांव के थे. वज्रपात से मरने वाले मवेशियों में दो भैंसएवं दा भैंसा हैं. दोनों किसान अंचल कार्यालय भंडरा में आवेदन देकर क्षतिपूर्ति की मांग की है़
लोहरदगा़ : सिसई थाना क्षेत्र के पुसो गरवाली निवासी अंता बड़ाठक की एक गाय, दो बैल एवं एक बकरी की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी. बताया जाता है कि अंता बड़ाठक अपने मवेशियों को चराने खेत की तरफ गया हुआ था़ इसी बीच बारिश शुरू हो गयी. अंता बड़ाठक अपने मवेशियों के साथ पेड़ के नीचे खड़ा हो गया़ इसी क्रम में वज्रपात की चपेट में आने से चार मवेशियों की मौत हो गयी़ अंता बड़ाइक बाल बाल बचा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




