ऑटो चुंगी यथावत रखने की मांग

लोहरदगा. झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को एक ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में महासंघ ने सवारी एवं मालवाहक ऑटो चुंगी यथावत रखने की मांग की है. पत्र में कहा गया है नगर पर्षद की बैठक में निर्णय हुए बिना ही नगर पर्षद के सूचना पट में सभी प्रकार के […]
लोहरदगा. झारखंड प्रदेश डीजल ऑटो चालक महासंघ द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को एक ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में महासंघ ने सवारी एवं मालवाहक ऑटो चुंगी यथावत रखने की मांग की है. पत्र में कहा गया है नगर पर्षद की बैठक में निर्णय हुए बिना ही नगर पर्षद के सूचना पट में सभी प्रकार के वाहनों से पिछले वर्ष की दर से 5 रुपये की बढ़ोतरी की गयी है जो न्यायोचित नहीं है. नगर पर्षद द्वारा ऑटो चालकों को आज तक ऑटो पड़ाव, शौचालय, प्याऊ, चौक चौराहों पर खड़ी करने की सुविधा उपलब्ध नहीं करायी गयी है. बगैर सुविधा प्रदान किये ऑटो चालकों से चुंगी की वसूली किया जाना तथा चुंगी के दर को 10 रुपये से बढ़ा कर 15 रुपये किया जाना जायज नहीं है. यदि ऐसा नहीं होता है तो महासंघ को पुन: आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




