हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार

लोहरदगा/कुडू : कुडू पुलिस ने चांपी-महादेवमंडा सड़क पर हो रही लूटपाट की घटना का खुलासा करते हुए चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. अपराधियों के पास से लूट के 15 सौ नगद, हथियार व मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं. कुडू थाना प्रभारी पतरस नाग ने बताया कि सूचना मिली कि चांपी-महादेवमंडा […]
लोहरदगा/कुडू : कुडू पुलिस ने चांपी-महादेवमंडा सड़क पर हो रही लूटपाट की घटना का खुलासा करते हुए चार अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. अपराधियों के पास से लूट के 15 सौ नगद, हथियार व मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं.
कुडू थाना प्रभारी पतरस नाग ने बताया कि सूचना मिली कि चांपी-महादेवमंडा लुकुइया पथ पर चार हथियारबंद अपराधी घात लगा कर बैठे हैं. थाना प्रभारी ने तीन टीम गठित की.
इसमें कुडू थाना के सअनि शिव शंकर जमादार, चांपी पिकेट में तैनात सअनि सोना राम कोड़ा, सअनि सामेल उरांव जैप के जवान, जिला पुलिस एवं सैफ के जवानों के साथ छापामारी शुरू की. थाना क्षेत्र के दुबांग गांव के एक मकान से चार अपराधी ललित मुंडा, एतवा मुंडा, बंधन तुरी एवं हरि मुंडा सभी दुबांग निवासी को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर दो बंदूक, लूट के तीन मोबाइल एवं नगद 15 सौ रुपये बरामद किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




