भारतीय संस्कृति का संवाहक है सशिम

Updated at : 18 Jan 2020 11:58 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय संस्कृति का संवाहक है सशिम

सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का समापन लोहरदगा : सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ. समारोह की अध्यक्षता सच्चिदानंद लाल अग्रवाल ने किया. मौके पर सच्चिदानंद लाल अग्रवाल ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर भारतीय संस्कृति का संवाहक है. जीवन का अमूल्य […]

विज्ञापन

सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का समापन

लोहरदगा : सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ. समारोह की अध्यक्षता सच्चिदानंद लाल अग्रवाल ने किया. मौके पर सच्चिदानंद लाल अग्रवाल ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर भारतीय संस्कृति का संवाहक है. जीवन का अमूल्य विकास खेल प्रतिभा के विकास के माध्यम से ही संभव होगा.

प्रतियोगिता के इस युग में पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी आवश्यक है. खेल प्रमुख आचार्य को खेल के माध्यम से बच्चों के सर्वांगिण विकास पर ध्यान देना चाहिए. इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने सामूहिक गीत व नृत्य प्रस्तुत किया.

मौके पर बेहतर प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर रिले रेस, चम्मच गोली रेस, गोला फेक, रिले रेस बालिका, बाधा रेस, मेढ़क रेस आदि प्रतियोगिता हुई. रिले रेस में प्रथम माधव सदन के सुलदीप उरांव, कलेश उरांव, ओम प्रकाश सिंह, सुशांत कुमार, राकी मिंज, मोहित उरांव, राहुल, कुणाल द्वितीय, विवेकानंद सदन के अंकित, समीर उरांव, शिवकुमार तथा इरफान अंसारी तीसरे स्थान पर रहें.

चम्मच गोली प्रतियोगिता में प्रथम मुस्कान, द्वितीय प्रियांशु, तृतीय इशिका रही. गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम अभिजीत टोप्पो, द्वितीय सौरभ वर्मा, तृतीय प्रत्यय पीयुष रहे. रिले रेस बालिका वर्ग में पिंटू कुजूर प्रथम, मनोरमा नगेशिया द्वितीय, चंदा परी शाहदेव तृतीय रही, बाधा रेस में प्रथम रंजन उरांव, द्वितीय श्रीसंत उरांव, तथा तृतीय अमित उरांव रहे.

बाधा रेस बालिका में प्रथम स्नेहा कुजूर, द्वितीय अनिशा मिंज, तृतीय सृष्टि रही. मेढ़क रेस में सुनील उरांव प्रथम, दिलराज उरांव द्वितीय, मुंगेश्वर उरांव तृतीय रहे, गिलास सीधा करो प्रतियेागिता में प्रथम अमन सिंह, द्वितीय रितिक उरांव, तृतीय अभिषेक रहे. बॉल बाल्टी रेस प्रतियेागिता में प्रथम हिमांशु लोहार, द्वितीय सत्यम, तृतीय आर्यण उरांव रहें.

समापन समारोह का उद्घाटन शशिधर लाल अग्रवाल, वीरेंद्र मित्तल, अनिल अग्रवाल, लक्ष्मी भगत, अजय प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, डॉ अर्जुन देव शर्मा, उत्तम मुखर्जी, सुरेश चंद्र पांडे ने सामूहिक रूप से किया. मौके पर नंदकिशोर साहू, गणेश प्रसाद, सरिता जायसवाल, अशोक प्रसाद, प्रमोद कुमार, राजेश पांडेय,महेद्र मिश्र, कुशवाहा कांत, जगदीश पांडेय, त्रिलोचन साहू, राजकुमार दीक्षित, लक्ष्मी देवी, सुनीता कुमारी, सरिता सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola