दफ्तर में धूल फांक रही है बाइपास सड़क निर्माण की फाइल

लोहरदगा : आये दिन शहर में सड़क जाम से शहरवासी परेशान हैं. शहर के पावरगंज चौक, बरवाटोली चौक, रेलवे साइडिंग में दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है. शहर का मुख्य चौक होने के कारण लंबी दूरी के बड़े वाहन, यात्री वाहन, बाक्साइट ट्रकों का परिचालन के साथ साथ छोटे वाहन टेंपो एवं छोटे […]
लोहरदगा : आये दिन शहर में सड़क जाम से शहरवासी परेशान हैं. शहर के पावरगंज चौक, बरवाटोली चौक, रेलवे साइडिंग में दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है. शहर का मुख्य चौक होने के कारण लंबी दूरी के बड़े वाहन, यात्री वाहन, बाक्साइट ट्रकों का परिचालन के साथ साथ छोटे वाहन टेंपो एवं छोटे वाहनों का परिचालन इन्हीं चौक-चौराहों से होता है.ऐसे में इन स्थानों में घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है.
कभी कभी तो यात्री वाहन, एम्बुलेंस या किसी जरूरी काम से अपने गंतव्य स्थान में जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. अगर कोई मरीज को लेकर जाम में फंस जाता है, तो उस वक्त सिवाय इंतजार के उनके पास और कोई विकल्प नहीं बच पाता. कभी-कभी तो इन स्थानों में जाम इतना रहता है कि लोगों को पैदल सड़क पार करना भी मुश्किल हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




