लोहरदगा में बाइक चोरी और खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

– दो शातिर गिरफ्तार, झाड़ियों में छुपाकर रखी गयी 10 बाइक बरामद गोपी कुंवर, लोहरदगा लोहरदगा पुलिस ने बाइक चोरी कर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. साथ ही दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पायी है. पुलिस ने किसको थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर झाड़ियों में छुपाकर रखी गयी चोरी […]
– दो शातिर गिरफ्तार, झाड़ियों में छुपाकर रखी गयी 10 बाइक बरामद
गोपी कुंवर, लोहरदगा
लोहरदगा पुलिस ने बाइक चोरी कर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. साथ ही दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पायी है. पुलिस ने किसको थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर झाड़ियों में छुपाकर रखी गयी चोरी की 10 बाइकों को भी बरामद कर लिया है.
लोहरदगा नगर परिषद बस स्टैंड के पास दो लोग बिना नंबर की बाइक पर आये थे. बाइक बेचने के लिए वह लोगों से बातचीत कर रहे थे. इसकी भनक पुलिस को लगी और दोनों को धर दबोचा. कड़ाई से पूछताछ करने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ और एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हो सका.
लोहरदगा एसडीपीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने सदर थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पकड़े गये आरोपियों ने किस्को थाना क्षेत्र के नारी नावाडीह निवासी बितन अंसारी का 30 वर्षीय पुत्र जुम्मन अंसारी और अंबा टोली निवासी निजाम अंसारी के 26 वर्षीय पुत्र इकबाल अंसारी शामिल हैं. पूरे मामले को भेदन में किस्को थाना पुलिस का भी सहयोग रहा. तीन बाइक अभियुक्त जुम्मन अंसारी के घर से और छह मोटरसाइकिलें पश्चिम हुटाप के ईंट भट्ठा के पास झाड़ियों में से बरामद किये गये हैं.
अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि यह बाइक चोरी की है और उन्हें उनके साथी ने बेचने के लिए दी है. पुलिस मामले की गहराई से छानबीन में जुट गयी है. छापामारी टीम में लोहरदगा थाना प्रभारी जय प्रकाश राणा, किस्को थाना प्रभारी जगरनाथ उरांव, एएसआई सुकू सोरेन, बलभद्र कुमार, प्रशांत गौरव, सुधांशु गौरव, सत्य शेखर कुमार आदि पुलिसकर्मी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










