सड़क हादसे में दो की मौत

कुड़ू : एनएच 75 कुड़ू-चंदवा मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के केडवारी मोड़ के समीप टीवीएस मोपेड के पुलिया के डिवाइडर से टकराने से दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गयी.घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू मौके पर पहुंचे तथा दोनों शवों को कब्जे में कर लिया. शवों को शनिवार […]
कुड़ू : एनएच 75 कुड़ू-चंदवा मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के केडवारी मोड़ के समीप टीवीएस मोपेड के पुलिया के डिवाइडर से टकराने से दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गयी.घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू मौके पर पहुंचे तथा दोनों शवों को कब्जे में कर लिया. शवों को शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लोहरदगा भेजा जायेगा.
बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के केडवारी गांव निवासी जगरनाथ सिंह तथा तिजू उरांव कुड़ू से टीवीएस मोपेड पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच केडवारी मोड़ के समीप सामने से वाहन आ गया. घुमावदार सड़क पर मोपेड सवार का संतुलन बिगड़ गया और मोपेड पुलिया के डिवाइडर से जा टकराया. मौकै पर मौजूद ग्रामीण दोनों को उठा कर कुड़ू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया़ जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना के बाद केडवारी गांव में मातम पसर गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




