लातेहार में चुनावी मशीनों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, DC ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

ग़े | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने EVM-VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और CCTV की जांच की.

विज्ञापन

लातेहार: लातेहार जिला उपायुक्त संदीप कुमार ने बुधवार को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था सहित सुरक्षा और व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं की जांच की और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली.

विज्ञापन

CCTV और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य उपकरणों की स्थिति तथा उनके रखरखाव की जानकारी ली. इसके अलावा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, तैनात सुरक्षा बलों और अग्निशमन यंत्रों का भी जायजा लिया.

ये भी पढ़ें: चार बार डायलिसिस, 12 दिन वेंटिलेटर पर, RIMS के डॉक्टरों ने बचायी 9 साल की बच्ची की जान

सुरक्षा बलों को सतर्क रहने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य और दायित्वों के प्रति सचेत एवं सक्रिय रहने का निर्देश दिया. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त बनाये रखने और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर नियमित निगरानी रखने पर जोर दिया. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: प्राचार्य के निलंबित पर कोडरमा में भड़कीं छात्राएं, कक्षा छोड़कर किया प्रदर्शन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola