चंदवा में छठ पूजा की तैयारी शुरू, मनु कुमार गुप्ता फिर बने देवनद दामोदर समिति के अध्यक्ष
मनु कुमार गुप्ता एक बार फिर देवनद दामोदर छठ पूजा समिति के अध्यक्ष चुने गए हैं. छठ महापर्व को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिसमें गंगा आरती का भी आयोजन किया जाएगा.
चंदवा (लातेहार). छठ महापर्व को भव्य रूप देने के लिए देवनद दामोदर छठ पूजा समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसे लेकर अन्वी एजुकेशन कार्यालय में समिति की बैठक हुई. बैठक में पर्व के आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. इस दौरान सर्वसम्मति से समिति का पुनर्गठन किया गया. मनु कुमार गुप्ता को एक बार फिर अध्यक्ष चुना गया.
ये भी पढ़ें: डीसी की अपील: लातेहार में होमगार्ड के 457 पदों पर भर्ती, 17 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू
मुकेश सिंह बने सचिव, दो सदस्यों को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
पुनर्गठित समिति में मुकेश सिंह को सचिव बनाया गया. वहीं, पवन वैद्य और धनंजय चौधरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी. इसके अलावा अश्विनी मिश्र, रंजीत कुमार गुप्ता, अरविंद सिंह, अमित गुप्ता, रामयश पाठक, शशिकांत मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, सत्येंद्र प्रसाद यादव, दीपू कुमार सिन्हा, राजेंद्र यादव, मनोज चौधरी, संजीव आजाद, अजय वैद्य और राजू सिंह को संरक्षक बनाया गया.
गंगा आरती समेत होंगे कई कार्यक्रम
अध्यक्ष मनु कुमार गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष भी छठ महापर्व के अवसर पर समिति की ओर से गंगा आरती समेत कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. गंगा आरती की जिम्मेदारी अनिकेत भास्कर, आरव उपाध्याय, निशु मिश्रा, खुशी कुमारी, रिया सिंह, जिया सिंह और अमृत को सौंपी गयी है. बैठक में अंकित तिवारी, गोविंदा कुमार, मनीष गुप्ता, कृपाचार्य सिंह, ऋतिक चौधरी, संतु गुप्ता, अमित कुमार साहू, रोशन कुमार, संजय कुमार यादव, राहुल सोनी, छोटू रजक, रूपेश कुमार, रवि पांडुरंगा, गुरमीत सिंह मीत, पवन कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: अभय चतुर्वेदी को गुलदस्ता देकर किया सम्मानित, लातेहार जिला अधिवक्ता संघ के सचिव संजय कुमार ने दी बधाई
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए