विधायक ने प्रस्तावित कॉलेज की भूमि का निरीक्षण किया

Published at :24 Jan 2014 3:30 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक ने प्रस्तावित कॉलेज की भूमि का निरीक्षण किया

लातेहार : मनिका विधायक हरिकृष्ण ने जिला मुख्यालय से सटे गोवा ग्राम के पास प्रस्तावित मॉडल डिग्री कालेज निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. मौके पर भाजपा प्रदेश प्रतिनिध राजधनी प्रसाद यादव, जिला महामंत्री राकेश कुमार दुबे, जिप सदस्य रामदेव सिंह व रविप्रकाश द्विवेदी मुख्य रुप से उपस्थित थे. विधायक श्री सिंह ने बताया कि कुल […]

विज्ञापन

लातेहार : मनिका विधायक हरिकृष्ण ने जिला मुख्यालय से सटे गोवा ग्राम के पास प्रस्तावित मॉडल डिग्री कालेज निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. मौके पर भाजपा प्रदेश प्रतिनिध राजधनी प्रसाद यादव, जिला महामंत्री राकेश कुमार दुबे, जिप सदस्य रामदेव सिंह व रविप्रकाश द्विवेदी मुख्य रुप से उपस्थित थे.

विधायक श्री सिंह ने बताया कि कुल 21 एकड़ भूमि में मॉडल कालेज का निर्माण कराना है. जिसमें से सात लोगों द्वारा इस स्थल के 44 डिसमिल भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि यहां तक कि जिला प्रशासन के द्वारा यह भूमि नीलांबर -पीतांबर विश्वविद्यालय को स्थानांतरित भी नहीं की गयी है. जिस कारण भी निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है.

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के पास निर्माण की राशि जमा करा दी गयी है. विधायक श्री सिंह ने विधानसभा में लातेहार में प्रस्तावित मॉडल डिग्री कालेज का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने का मामला उठाया था.

ज्ञात हो कि तीन वर्ष पहले स्थानीय विधायक सह तत्कालीन शिक्षा मंत्री वैद्यनाथ राम के द्वारा मॉडल डिग्री कालेज का ऑन लाइन शिलान्यास किया गया था, लेकिन निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका था. जिले में एक भी सरकारी डिग्री कालेज नहीं रहने के कारण छात्र व छात्राओं के अलावा उनके अभिभावकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola