मनिका में 72 घंटे से बिजली नहीं

Published at :23 Jan 2014 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
मनिका में 72 घंटे से बिजली नहीं

मनिका : प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्युत सब स्टेशन से 72 घंटे से अधिक समय से विद्युत सेवा बाधित है. बुधवार से विभाग द्वारा सब स्टेशन में मरम्मत का कार्य शुरू किया गया. विभाग के जेइ भास्कर लकड़ा ने बताया कि सात सरकारी कर्मचारी समेत 10 अनुबंध कर्मी को मरम्मत कार्य में लगाया गया है. गुरुवार […]

विज्ञापन

मनिका : प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्युत सब स्टेशन से 72 घंटे से अधिक समय से विद्युत सेवा बाधित है. बुधवार से विभाग द्वारा सब स्टेशन में मरम्मत का कार्य शुरू किया गया.

विभाग के जेइ भास्कर लकड़ा ने बताया कि सात सरकारी कर्मचारी समेत 10 अनुबंध कर्मी को मरम्मत कार्य में लगाया गया है. गुरुवार शाम तक बिजली चालू होने की संभावना है. ज्ञात हो कि सब स्टेशन में लचर व्यवस्था के कारण अनुबंध पर कार्यरत अविनाश कुमार करंट लगने से बुरी तरह घायल हो गया था. इस घटना के बाद अन्य अनुबंध कर्मियों ने सब स्टेशन की मरम्मत तक कार्य नहीं करने का फैसला लिया था तथा उसी दिन से बिजली सेवा बाधित कर दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola