नशे की गिरफ्त में युवा

Published at :31 Dec 2013 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
नशे की गिरफ्त में युवा

बालूमाथ : बालूमाथ में इन दिनों कोरेक्स सिरप की खपत बढ़ गयी है. युवक नशा के लिए इसका सेवन कर रहे हैं. नियम है कि दवा दुकानदारों को बिना डॉक्टर के पुरजा के कोरेक्स सिरप नहीं देना है. लेकिन दवा दुकानदार बिना पुरजा के ही कोरेक्स सिरप बेच रहे हैं. यही नहीं, बाजार में कोरेक्स […]

विज्ञापन

बालूमाथ : बालूमाथ में इन दिनों कोरेक्स सिरप की खपत बढ़ गयी है. युवक नशा के लिए इसका सेवन कर रहे हैं. नियम है कि दवा दुकानदारों को बिना डॉक्टर के पुरजा के कोरेक्स सिरप नहीं देना है.

लेकिन दवा दुकानदार बिना पुरजा के ही कोरेक्स सिरप बेच रहे हैं. यही नहीं, बाजार में कोरेक्स के ही नाम से नकली सिरप भी धड़ल्ले बेचा जा रहा है. बालूमाथ नवनिर्मित अस्पताल के पीछे कोरेक्स की कई खाली बोतलें फेंकी हुई है.

उक्त स्थान नशेड़ियों के लिए सुरक्षित है, क्योंकि समीप ही दवा की दुकानें हैं. बालूमाथ अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विजय लकड़ा ने बताया कि कोरेक्स के अधिक डोज से दिमाग, शरीर व किडनी पर असर पड़ता है. जिससे कई गंभीर बीमारी होने की आशंका बनी रहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola