महुआ चुननेवालों ने जंगल में लगायी आग

Updated at : 03 Apr 2016 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
महुआ चुननेवालों ने जंगल में लगायी आग

बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड के सटे कोमर जंगल में इन दिनों महुआ चुननेवालों ने आग लगा दी है. इससे जंगल को भारी क्षति हो रही है. आग लगने से एक तरफ जहां छोटे पेड़ पौधे सूख गए हैं, वहीं दूसरी तरफ जंगल में रहने वाले पशु पक्षी पलायन कर रहे हैं. वन विभाग कार्यालय से […]

विज्ञापन
बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड के सटे कोमर जंगल में इन दिनों महुआ चुननेवालों ने आग लगा दी है. इससे जंगल को भारी क्षति हो रही है. आग लगने से एक तरफ जहां छोटे पेड़ पौधे सूख गए हैं, वहीं दूसरी तरफ जंगल में रहने वाले पशु पक्षी पलायन कर रहे हैं.
वन विभाग कार्यालय से महज आधा किमी दूर जंगल में आग लगी है, लेकिन विभाग द्वारा आग बुझाने की सार्थक पहल नहीं की गयी. अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता है तो लगभग 10 किमी में फैला जंगल नष्ट हो जायेगा. इस संबंध में रेंज ऑफिसर पीपी साहू ने कहा कि आग लगने की सूचना मिली है. आग बुझाने का प्रयास किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola