बिजली बिल लेकर पहुंचे कर्मियों को बंधक बनाया
Updated at : 21 Feb 2016 11:29 PM (IST)
विज्ञापन

महुआडांड़ (लातेहार) : बिजली विभाग के लाइनमैन रामजी महतो व श्रमिक रविशंकर प्रसाद रविवार को जब बिजली का बिल लेकर महुआड़ांड़ पहुंचे, तो लोग आक्रोशित हो गये. आक्रोशित लोगों ने दोनों को स्थानीय बाजार स्थित शास्त्री चौक पर रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया. लोगों का आरोप था कि महुआडांड़ अनुमंडल में कई दिनों से […]
विज्ञापन
महुआडांड़ (लातेहार) : बिजली विभाग के लाइनमैन रामजी महतो व श्रमिक रविशंकर प्रसाद रविवार को जब बिजली का बिल लेकर महुआड़ांड़ पहुंचे, तो लोग आक्रोशित हो गये. आक्रोशित लोगों ने दोनों को स्थानीय बाजार स्थित शास्त्री चौक पर रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया.
लोगों का आरोप था कि महुआडांड़ अनुमंडल में कई दिनों से बिजली नहीं है. महुआडांड़ के लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं. बिजली नहीं रहने के बावजूद विभाग द्वारा बिजली बिल भेज दिया जाता है. महीने में सप्ताह भर भी बिजली नहीं रह पाती है.
एसडीओ को बुलाने की मांग कर रहे थे लोग
दोनों कर्मियों को बंधक बनाये जाने के बाद आक्रोशित लोग बिजली विभाग के एसडीअो भास्कर लकड़ा को बुलाने की मांग कर रहे थे.
साथ ही बिजली विभाग मुर्दाबाद, बिजली बिल माफ करो, बिजली का ऑफिस मुहैया कराओ, नेतरहाट से महुआडांड़ तक सभी लकड़ी के बिजली के खंभे को हटा कर सीमेंटेड पोल लगाओ, पावर हाउस का कार्य जल्द पूर्ण करो आदि नारे लगाये जा रहे थे. लोगों का कहना है कि इस्तेमाल से कहीं अधिक बिजली बिल उन्हें दिया जाता है. खबर लिखे जाने तक मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




