नदी की धारा खेत तक पहुंचायी
Updated at : 16 Jan 2016 1:13 AM (IST)
विज्ञापन

सुनील कुमार लातेहार : जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर नरेशगढ़ गांव स्थित है. यह जलछाजन क्षेत्र घोषित है, फिर भी सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं है. इसी गांव के जागोडीह टोला के किसान हैं राफेल भेंगरा. 67 बसंत पार कर चुके राफेल धुन के पक्के हैं. मेहनती भी हैं. कोने नदी की धारा […]
विज्ञापन
सुनील कुमार
लातेहार : जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर नरेशगढ़ गांव स्थित है. यह जलछाजन क्षेत्र घोषित है, फिर भी सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं है. इसी गांव के जागोडीह टोला के किसान हैं राफेल भेंगरा. 67 बसंत पार कर चुके राफेल धुन के पक्के हैं.
मेहनती भी हैं. कोने नदी की धारा को लगभग सात सौ मीटर तक बालू में ही करहा बना कर खेतों तक ले गये हैं. खेतों को पानी मिलने से उनकी जिंदगी संवर गयी है. राफेल कहते हैं कि सरकारी सुविधा के इंतजार में उनका परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच चुका था. बरसात के पानी से सिर्फ धान की खेती हो पाती थी.
इस खेती से परिवार चलाना मुश्किल था. उन्होंने मेहनत कर कोने नदी को बांध कर यह नायाब तरीका निकाला. राफेल बताते हैं कि रोज इतना पानी जमा हो जाता है कि खेतों में पानी की कमी नहीं होती. सब्जी की खेती कर राफेल प्रतिदिन चार-पांच सौ रुपये कमा लेते हैं. इसी कमाई से उनका छह सदस्यीय परिवार चल रहा है. बेटे को कॉलेज में पढ़ा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




