समाजसेवी होटल खुला, 10 में भोजन

Updated at : 13 Mar 2015 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
समाजसेवी होटल खुला, 10 में भोजन

बारियातू (लातेहार) : जिप उपाध्यक्ष अनिता देवी ने कहा कि समाजसेवी होटल का लक्ष्य जन सेवा है. यहां गरीबों व जरूरतमंदों को महज 10 रुपये में भरपेट भोजन मिल सकेगा. श्रीमती देवी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री दाल-भात योजना के सभी केंद्र इन दिनों पूरी तरह से बंद है. ऐसे में यह […]

विज्ञापन
बारियातू (लातेहार) : जिप उपाध्यक्ष अनिता देवी ने कहा कि समाजसेवी होटल का लक्ष्य जन सेवा है. यहां गरीबों व जरूरतमंदों को महज 10 रुपये में भरपेट भोजन मिल सकेगा. श्रीमती देवी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री दाल-भात योजना के सभी केंद्र इन दिनों पूरी तरह से बंद है. ऐसे में यह होटल लोगों की मदद करेगा.
संचालकों को कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही मानवीय धर्म है. इसके पूर्व श्रीमती देवी ने फीता काट कर होटल का उदघाटन किया. होटल के संस्थापक अध्यक्ष झूलन प्रसाद भगत, सचिव देवनंदन प्रसाद व कोषाध्यक्ष पवन कुमार ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया. 75 लोगों ने 10-10 रुपये देकर उदघाटन के मौके पर भरपेट भोजन का आनंद लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola