हर्ष: छत्रधारी व जिंजोई नदी पर पुल निर्माण कार्य को मिली स्वीकृति, 7.60 करोड़ की लागत से बनेगा पुल

मेदिनीनगर: छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में सात करोड़ 60 लाख रुपये के लागत से दो पुल का निर्माण होगा. ग्रामीण विकास मंत्रालय ने छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले छतरपुर के बाघमाड़ा के निकट छत्रधारी नदी पर पुल व पाटन के तीसीबार गांव के समीप जिंजोई नदी पर पुल निर्माण कार्य की स्वीकृति दी है. […]
पुल निर्माण कार्य को स्वीकृति मिले, इसे लेकर सत्तारुढ़ दल के मुख्य सचेतक सह विधायक राधाकृष्ण किशोर सक्रियता के साथ लगे थे. उनकी सक्रियता से ही दोनों पुल निर्माण कार्य को स्वीकृति मिली है. गुरुवार को विधायक श्री किशोर ने पुल निर्माण कार्य की स्वीकृति की जानकारी दी. बताया कि बरसात के दिनों में पाटन प्रखंड का बुका, साईन, चेतमा, कतरी, तीसीबार जैसे गांव पुल के अभाव में टापू बन जाते थे. पुल के निर्माण हो जाने से बरसात के दिनों में भी नावाजयपुर से मार्ग से इन गांव के लोगों का यातायात सामान्य रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




