कोडरमा: जिला परिषद कार्यालय भवन का शिलान्यास 17 अक्टूबर को
कोडरमा में 17 अक्टूबर को 18 करोड़ की लागत से बनने वाले जिला परिषद कार्यालय भवन का शिलान्यास होगा. कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी.
कोडरमा बाजार. जिला मुख्यालय में 17 अक्टूबर को जिला परिषद कार्यालय भवन का शिलान्यास किया जाएगा. भवन के निर्माण पर करीब 18 करोड़ 18 लाख रुपये खर्च होंगे. इसकी जानकारी मंगलवार को जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने दी.
उन्होंने बताया कि भवन निर्माण की जिम्मेदारी रांची की एजेंसी को दी गयी है. निर्माण के लिए पुराने डीसी कार्यालय भवन को ध्वस्त कर दिया गया है. वर्ष 2010 में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था लागू होने के बाद अब जिला परिषद कार्यालय भवन का निर्माण कराया जा रहा है.
शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, विधायक, उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, जिला परिषद के सभी सदस्य, प्रखंड प्रमुख सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहेंगे.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए