झुमरीतिलैया: टाइगर टॉप क्लब ने कांति क्लब को तीन गोल से हराया
विजेता टीम के खिलाड़ी व अन्य | Prabhat Khabar Network
नकुल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में टाइगर टॉप क्लब आरागारो की 3-0 से शानदार जीत. कांति क्लब गैड़ा को हराया. मैन ऑफ द मैच कांति क्लब गैड़ा के खिलाड़ी माइकल रहे.
झुमरीतिलैया. आजाद क्लब गुमो के तत्वावधान में झुमरियाटांड़ मैदान में आयोजित नकुल मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के सातवें दिन कांति क्लब गैड़ा व टाइगर टॉप क्लब आरागारो के बीच मुकाबला खेला गया. इसमें टाइगर टॉप क्लब आरागारो ने तीन गोल से जीत दर्ज की.
आरागारो के खिलाड़ी माइकल को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. मौके पर नप उपाध्यक्ष मनोहर कुमार राम, बबलू पांडेय, कमेटी अध्यक्ष मनीष पांडेय, जितेंद्र राम, डीपीएम विनीत कुमार, पूर्व मुखिया धीरज कुमार, बंटी ओझा और विनोद पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया.
संचालन जितेंद्र राम, विजय मिश्रा और शशि पांडेय ने संयुक्त रूप से किया. आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष मनीष पांडेय, उपाध्यक्ष मनोज चंद्रवंशी, अविनाश पांडेय, अनिल पंडित, उमेश पांडेय, सचिव बबलू पांडेय, सह सचिव अवध पांडेय, कोषाध्यक्ष जितेंद्र राम सहित धर्मेंद्र राम, विपिन पांडेय, प्रभाकर पांडेय, विवेक पांडेय उर्फ मदन, विकास पांडेय, विनोद पांडेय, उज्ज्वल पांडेय, राजेश राम, रवि पांडेय, प्रेमजीत राय, मुकेश पांडेय, धीरज पांडेय, पिंटू साव, सागर राम, अंशु पांडेय, सुनील पांडेय और विशाल पांडेय का योगदान रहा. टूर्नामेंट में अगला मुकाबला आजाद क्लब गुमो व जोगीडीह के बीच रविवार शाम छह बजे से खेला जायेगा.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए