बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने किया मंडल कारा का निरीक्षण, बंदियों से ली जानकारी

Updated:
विज्ञापन

मौके पर प्रधान जिला जज, डीसी, एसपी व अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मंडल कारा कोडरमा का औचक निरीक्षण हुआ. बंदियों से सीधे उनकी समस्याएं पूछी गईं और जेल की सुविधाओं का जायजा लिया गया. अधिकारियों ने दिए निर्देश.

विज्ञापन

कोडरमा. सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर बुधवार को मंडल कारा कोडरमा का औचक निरीक्षण किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा की अध्यक्षता में गठित बोर्ड ऑफ विजिटर्स के सदस्यों ने संयुक्त रूप से जेल का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला जज रमाकांत मिश्रा, उपायुक्त सह उपाध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष, प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अतुल शेखर और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक तिर्की समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

बंदियों से पूछी समस्याएं

प्रधान जिला जज, उपायुक्त और एसपी ने मंडल कारा के सभी वार्डों का निरीक्षण किया. इस दौरान बंदियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा गया और जेल प्रशासन की ओर से उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गयी. प्रधान जिला जज ने बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली. साथ ही जाति समेत किसी भी आधार पर भेदभाव किये जाने की शिकायत के संबंध में भी पूछताछ की.

साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने जेल परिसर की साफ-सफाई, रख-रखाव, स्वास्थ्य सुविधाओं, रसोईघर, शौचालय समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. अधिकारियों ने जेल प्रशासन को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का निर्देश दिया. बंदियों को जेल मैनुअल के अनुसार पौष्टिक भोजन, स्वच्छ पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया.

बताया गया कि सर्वोच्च न्यायालय के सुकन्या संथा बनाम यूनियन ऑफ इंडिया एंड अदर्स मामले में पारित आदेश और झालसा के निर्देश के आलोक में बोर्ड ऑफ विजिटर्स समय-समय पर जेल का निरीक्षण करता है. इसका उद्देश्य बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं, प्रशिक्षण, आधारभूत संरचना और सुधारात्मक कार्यों की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक सुझाव देना तथा उनकी निजी और सार्वजनिक समस्याओं के समाधान के लिए जेल प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करना है.

मौके पर जेल चिकित्सक डॉ अभिषेक कुमार, प्रभारी कारापाल राजीव पासवान, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, जेल कर्मी राजीव कुमार, जेल पीएलवी राहुल कुमार आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola