Koderma: गाजे-बाजे के साथ निकली मां दुर्गा की शोभायात्रा, नम आंखों से श्रद्धालुओं ने विदाई
शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की भीड़ व जलाशय में विसर्जित मां की प्रतिमा | Prabhat Khabar Network
कोडरमा में मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकली, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी. श्रद्धालुओं ने नम आँखों से मां को विदाई दी. देखें तस्वीरें.
कोडरमा बाजार. जिले में शारदीय नवरात्र और दशहरा का त्योहार संपन्न हो गया. बुधवार को जिला मुख्यालय में आदिशक्ति मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. इसके बाद स्थानीय जलाशयों में श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया. इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय रहा और श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी.
वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा
जिला मुख्यालय स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, कोडरमा बाजार की ओर से समिति अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों की गूंज और भजनों के मधुर संगीत के साथ गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. इसके बाद राजा तालाब में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया.
ये भी पढ़ें: दुर्गा पूजा में रांची की हवा में बढ़ा प्रदूषण! AQI 163 तक पहुंचा, जानें सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके
समिति के पदाधिकारी और श्रद्धालु हुए शामिल
शोभायात्रा में समिति के सचिव अजय पांडेय, उपाध्यक्ष मनोज कुमार झुन्नू और गौतम राणा, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश राम के अलावा दयानंद सिंह, महानंद सिंह, आनंद सिंह, गणेश राम, बादल सिंह, आचार्य मुकेश पांडेय, सहदेव पांडेय, महादेव पांडेय, मनोज पांडेय, हर्ष पांडेय, चिंटू सिंह, चंदन सिन्हा, सोनू पांडेय और विनोद कुमार मुन्ना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.
ये भी पढ़ें: Koderma: मरकच्चो में दुर्गा पूजा में जागरण की धूम, महाकाल के तांडव और मां शेरावाली की झांकी ने मोहा मन
महानवमी और दशमी पर पूजा पंडालों में उमड़ी भीड़
इससे पहले महानवमी और विजयादशमी के अवसर पर जिले के विभिन्न पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. महिला-पुरुष श्रद्धालुओं और युवक-युवतियों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की. पूजा-अर्चना और प्रतिमा विसर्जन के साथ जिले में शारदीय नवरात्र और दशहरा उत्सव संपन्न हो गया.

विसर्जन जुलुस में शामिल श्रद्धालुओं की भीड़
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
