कोडरमा जिला संवेदक संघ का गठन, विमल मोदी अध्यक्ष और अशोक कुमार पांडेय बने सचिव

Updated:
विज्ञापन

चुने गए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा में जिला संवेदक संघ का गठन हुआ. विमल मोदी अध्यक्ष और अशोक कुमार पांडेय सचिव चुने गए. पूरी कार्यकारिणी समिति और पदाधिकारियों का चयन.

विज्ञापन

कोडरमा. झुमरी तिलैया स्थित रॉयल सेलिब्रेशन में रविवार को मुन्ना कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला संवेदक संघ की बैठक हुई. जिला संवेदक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक में, संघ को औपचारिक रूप से गठित किया गया और नए पदाधिकारियों का चयन किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से संघ का गठन किया गया. इसमें विमल मोदी को अध्यक्ष और अशोक कुमार पांडेय को सचिव चुना गया. बैठक का संयुक्त संचालन सुनील कुमार सिन्हा और प्रदीप कुमार पांडेय ने किया.

विज्ञापन

सात पदाधिकारियों को बनाया गया उपाध्यक्ष

संघ के गठन के दौरान सौरव यादव, सुनील कुमार सिन्हा, प्रदीप कुमार पांडेय, पवन माइकल कुजूर और संदीप पांडेय को उपाध्यक्ष बनाया गया. इसके अलावा महादेव राम, उमेश सिंह, संतोष यादव और जितेंद्र राम को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी.

कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी का भी हुआ चयन

बैठक में दीपक कुमार पांडेय को कोषाध्यक्ष चुना गया. वहीं, ब्रह्मदेव यादव, धानेश्वर चौधरी, धर्मेंद्र राम और कौलेश मेहता को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया. संजीव कुमार यादव और मो कासिफ को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी.

ये भी पढ़ें: बेटे की शादी के लिए योगेंद्र साव ने रातों-रात JCB से ढहाया सरकारी भवन, प्रशासन हरकत में

दस लोगों को बनाया गया संरक्षक

संघ के संरक्षक के रूप में अमिताभ चौधरी, विनोद कुमार यादव, मुन्ना कुमार सिंह, राजकुमार यादव, जसवंत सिंह, राजेंद्र जायसवाल, देवश्रृंगार सिंह, रामप्रसाद साव, बीरेंद्र यादव और सुदर्शन यादव को चुना गया.

18 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन

बैठक में संघ के कामकाज को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया. इसमें विक्रम सिंह, बिहारी प्रसाद, राजेश कुमार सिंह, उमेश साव, राजकुमार पांडेय, रूपेश सिंह, रंजीत सिंह, अजय राम, सकलदेव यादव, केदार चौधरी, बीरेंद्र यादव, दिवाकर यादव, महेश यादव, दीपनारायण सिंह, रामलखन यादव, अजय यादव, शुभम यादव और गौतम वर्णवाल को शामिल किया गया.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में कोयला लदे 5 ट्रक जब्त, जांच में चालान फेल मिलने पर मचा हड़कंप

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola