Jharkhand News: 15 नवंबर से बिरसा चौक पर आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड आंदोलनकारियों की मांगों की अनदेखी के विरोध में मोर्चा 15 नवंबर से बिरसा चौक पर अनिश्चितकालीन धरना और आमरण अनशन शुरू करेगा. आंदोलनकारियों को न्याय दिलाने की लड़ाई.

विज्ञापन

कोडरमा. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की ओर से 15 नवंबर से रांची के बिरसा चौक पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन शुरू किया जायेगा. यह आंदोलन झारखंड सरकार के विरोध में किया जायेगा. मोर्चा ने राज्य के सभी चिह्नित आंदोलनकारियों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है.

विज्ञापन

आंदोलनकारियों की मांगों की अनदेखी का आरोप

मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सत्यदेव राय ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों के साथ अन्याय हो रहा है और उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है. जिन आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान के दम पर झारखंड राज्य का गठन हुआ, आज सरकार उन्हें भूल गयी है.

न्याय के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ेगा मोर्चा

सत्यदेव राय ने कहा कि आंदोलनकारियों के साथ हो रहे अन्याय को दूर करने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए मोर्चा निर्णायक लड़ाई लड़ेगा. इसी उद्देश्य से 15 नवंबर से बिरसा चौक पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन शुरू करने का निर्णय लिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola